Site icon Grand Gumber News

रतनपुर बायपास पर फिर भीषण हादसा, ट्रेलर-माजदा की टक्कर में एक की मौत दो गंभीर घायल ,सिम्स अस्पताल रिफर, कुछ देर तक रोड पर रहा जाम

रतनपुर बायपास पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर और माजदा में आमने सामने भीषण टक्कर हो गई।हादसा इतना जबरदस्त था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।घायलों को तुरंत रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।मृतक की पहचान और अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए माजदा वाहन को किनारे हटवाया और यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया। स्थानीय लोगों ने बायपास पर ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

Exit mobile version