Site icon Grand Gumber News

रतनपुर महामाया मंदिर में नवरात्रि की धूम, 25 हजार ज्योति कलश प्रज्वलित श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा और परिवहन के व्यापक इंतजाम

मां महामाया मंदिर में बासंती चैत्र नवरात्रि की शुरुआत घट स्थापना के साथ हो गई है। पहले दिन विशेष पूजा-अर्चना के साथ 25 हजार मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए। मंदिर परिसर में शतचंडी यज्ञ, श्रीमद् देवी भागवत कथा और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं।हजारों वर्ष प्राचीन इस शक्तिपीठ में 19 मार्च से शुरू हुआ नवरात्रि महोत्सव 27 मार्च तक चलेगा। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया है और श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन सुबह 6 बजे प्रभात आरती और शाम 7 बजे दुर्गा चालीसा, अन्नपूर्णा स्तोत्र व महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही कथा, प्रवचन और माता सेवा गीतों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सप्तमी के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 50 बसों की व्यवस्था की गई है, ताकि दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Exit mobile version