Site icon Grand Gumber News

रतनपुर में एनएसयूआई का भव्य प्रवेश उत्सव, हजारों छात्रों ने की शिरकत नेताओं ने छात्र राजनीति को बताया जनसेवा की पहली पाठशाला रतनपुर से वासित अली

रतनपुर से वासित अली: रतनपुर महामाया धर्मशाला में एनएसयूआई का प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला, अध्यक्षता पीसीसी सदस्य नीरज जायसवाल ने की।

वहीं विशिष्ट अतिथि आशीष शर्मा, राजा रावत, रवि रावत और स्वप्निल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।नेताओं ने छात्र राजनीति के अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को देश का भविष्य बताया। एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष नीरज पांडे ने वीडियो संदेश के जरिए संबोधित किया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन मानस ताम्रकार और टीम ने किया। समापन पर अतिथियों को माँ महामाया का चित्र और गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया।

Exit mobile version