Site icon Grand Gumber News

रतनपुर में तलवार से काटा केक, 15 युवक चढ़े पुलिस के हत्थे सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, हथियार और गाड़ी जप्त

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हाईवे सर्विस रोड किनारे जन्मदिन पार्टी में तलवार से केक काटने वाले 15 युवकों की पहचान कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।थाना रतनपुर में आरोपियों पर आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर तलवार और वाहन जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों में 6 बालिग और 9 नाबालिग शामिल हैं।मुख्य आरोपियों में रुपेश केवर्त, कमलेश कुमार सरवनस, रितेश नायक, कर्ण सिंह, रणजीत केवट और अभ्युदय भारद्वाज के नाम सामने आए हैं।

Exit mobile version