Site icon Grand Gumber News

रतनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर…

दुर्घटना रतनपुर नेशनल हाईवे 130 पर टोल प्लाजा के आगे नवापारा, बगदेवा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सोमवार को एक मोटरसाइकिल सवार अपनी गांव की ओर मुड़ रहा था, तभी चिरमिरी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार जोगी सरोठिया, निवासी नवापारा बगदेवा, सीधे कार के शीशे से टकरा गए, जिससे कार का अगला हिस्सा और शीशा भी टूट गया। दुर्घटना में बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए।घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रतनपुर भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसा कार की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version