Site icon Grand Gumber News

रतनपुर में पिकअप चालक से मारपीट और तोड़फोड़ करने वाला बदमाश शिव सारथी गिरफ्तार

खण्डोबा मंदिर रतनपुर के पास निगरानी बदमाश शिव सारथी द्वारा जबरन पिकअप गाडी को रोकवाकर शराब पीने के लिए पैसा मांगा जा रहा था। पैसे नहीं देने पर उसने गंदी-गंदी गाली देते करते हुए मारपीट कर गाड़ी को तोड़ दिया। रिपोर्ट पर थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपी शिव सारथी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में पेश कर दिया गया। आरोपी के ख़िलाफ़ जिला बदर की कार्यवाही भी की जाएगी।

Exit mobile version