Site icon Grand Gumber News

रतनपुर में शिक्षक के साथ उठागिरी, 50 हजार रुपए लूटकर बदमाश फरार ,रास्ता पूछने के बहाने स्कूटी रुकवाकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी…

बिलासपुर :- रतनपुर थाना क्षेत्र के लखराम गांव में शिक्षक के साथ बड़ी उठागिरी की घटना सामने आई है। बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने शिक्षक की स्कूटी रुकवाई और 50,000 रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार पीड़ित शिक्षक बैंक से नकद निकालकर घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात व्यक्तियों ने सरवन देवरी का रास्ता पूछते हुए उनसे पैसों से भरा बैग छीन लिया और भाग निकले।पीड़ित ने तुरंत परिवार को घटना की जानकारी दी और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द पकड़कर पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।

Exit mobile version