Site icon Grand Gumber News

रतनपुर में सरपंच पति रिश्वत लेते कैमरे में कैद,फ्री में साइन नहीं करूंगा कहकर मांगे 1000, ग्रामीणों में आक्रोश…

बिलासपुर :- रतनपुर क्षेत्र के गोंदइया ग्राम पंचायत से भ्रष्टाचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंचायत के सरपंच पति सतानंद का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह एक ग्रामीण शरद साहू से राशन कार्ड बनवाने के नाम पर ₹1000 की रिश्वत मांगते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सतानंद यह कहते हुए साफ सुना जा सकता है कि उन्होंने पैसे खर्च कर चुनाव जीता है और अब बिना पैसे के साइन नहीं करेंगे।वीडियो में सतानंद खुलेआम कहते हैं जिसको शिकायत करनी है, कलेक्टर करो या कमिश्नर, मुझे फर्क नहीं पड़ता। ऑनलाइन नहीं, सिर्फ कैश चाहिए।इस बयान ने पूरे गांव में आक्रोश फैला दिया है।ग्रामीणों का कहना है कि राशन कार्ड के लिए सरपंच के हस्ताक्षर जरूरी होते हैं, और मजबूरी में उन्हें रिश्वत देनी पड़ती है।भ्रष्टाचार के इस खुलासे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरपंच पति और सरपंच दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि गरीबों को उनका हक बिना भ्रष्टाचार के मिल सके और ग्राम पंचायत में पारदर्शिता कायम हो सके।

Exit mobile version