Site icon Grand Gumber News

रतनपुर में हाईवे लूट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तारलूटी गई कार, मोबाइल और नकदी की 100% बरामदगी

नेशनल हाईवे-130 पर हाईवे किंग ढाबा के पास हुई लूट की वारदात में रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक कार सवार व्यक्ति से मारपीट कर उसकी स्विफ्ट डिजायर कार, तीन मोबाइल फोन और नकदी लूट ली थी।पीड़ित की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जिला कोरिया और अंबिकापुर से आरोपियों को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने लूटी गई कार, तीन मोबाइल और 8 हजार रुपये नकद की शत-प्रतिशत बरामदगी की है।इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो कारें और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने तंत्र-मंत्र और धन दोगुना करने के झांसे से सतर्क रहने की अपील की है।

Exit mobile version