Site icon Grand Gumber News

रतनपुर: 65 वर्षीय बुजुर्ग ने पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठा रहा

रतनपुर थाना क्षेत्र के खुटाघाट ग्राम पंचायत कर्रा में 65 वर्षीय बुजुर्ग घासीराम यादव ने अपनी 60 साल की बुजुर्ग पत्नी पुनिता यादव की हत्या कर दी और रात भर लाश के पास ही बैठा रहा। सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई। रोज की तरह खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। इस दौरान घासीराम भी अपनी पत्नी पुनीता यादव के साथ अपने कमरे में था ।सुबह जब देर तक दोनों कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजनों को संदेह हुआ, उन्होंने देखा कि कमरा बंद है। आवाज लगाई तो घासीराम ने खिड़की से बताया कि उसने पुनीता यादव की हत्या कर दी है।

बेटे कृष्णा यादव ने इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी जिसने मौके पर पहुंचकर आरोपी घासीराम यादव को हिरासत को ले लिया तो वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आखिर बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इस उम्र में बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, उस वक्त घर में सभी मौजूद थे लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी ।

Exit mobile version