Site icon Grand Gumber News

रविवार को भी दिन भर शहर में चला रहा मटकी फोड़ का आयोजन ,युवाओं की टोली मटकी फोड़ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचती रही…

बिलासपुर— शनिवार को दिन भर शहर भर में मटकी चार आयोजन हर जगह देखा गया तो वहीं सबसे पुराने गोल बाजार में भी मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में शहर भर की युवाओं की टोली यहां पहुंची और मटकी फोड़ने का प्रयास करती नजर आई रविवार को भी दिन भर यह नजारा शहर में देखा गया और युवाओं की टोली मटकी फोड़ने सड़कों पर उमंग और मस्ती के साथ मटकी फोड़ती नजर आई हालांकि शनिवार को शहर के अनेक स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था जिसमें त्योहार के साथ युवाओं ने मटकी फोड़ कर श्री कृष्ण जन्मोत्सव को मनाया गोल बाजार में मटकी फोड़ प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी जुटे और इसका आनंद लेते नजर आए भारत में त्योहारों को खुशी और उमंग के साथ मनाने की जो परंपरा चली आ रही है वह आज भी कायम है हर साल धार्मिक अनुष्ठानों के साथ त्योहार को लोग खुशियों और एक जुटता के साथ मनाते हैं

Exit mobile version