
श्री मरीमाई माता पूजा उत्सव में माताजी का स्थापना का छठवां दिन दुर्गा माताजी का स्वरूप बनाया गया। विधि-विधान से पूजा, अर्चना एवं आरती कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।वही शनिवार को काली माताजी के स्वरूप का दर्शन भक्ति ने किया।रविवार को महाकुंभ पूजा के साथ पूजा का समापन होगा।ऐसी मान्यता है कि माताजी के स्थापना के बाद माताजी के लिए जो भोग सुबह शाम लगता है. इसमें कुछ कमी नहीं हो जाय उस कमी की पूर्ति के लिए महाकुंभ पूजा किया जाता है. महाकुंभ पूजा के लिए 21 प्रकार का पकवान बनाया जाता है।इस मौके पर लक्की कूपन ड्रा में किस्मत महिलाओं को माताजी के आशीर्वाद स्वरूप साड़ी दिया गया है।लक्की कूपन ड्रा के बाद आये सभी श्रद्धालुओं को महाभोग खीर वितरण किया गया है।इस मौके पर शहर विधायक अमर अग्रवाल भी शामिल हुए।जिन्होंने माता की पूजा अर्चना करते हुए मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।




