Site icon Grand Gumber News

रविवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। गुरु का पूजन किया गया और गुरुजनों का आशीर्वाद लिया गया, इस अवसर पर महात्मा बाई द्वारा भक्तों को सत्संग का लाभ दिलाया। उसलापुर में एकदिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर के भक्त बड़ी संख्या में पहुंचे, यहां सतपाल जी महाराज की शिष्या बाई जी महाराज द्वारा भक्तों को जीवन के रहस्य और अच्छे कर्मों करने को प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि जन्म मरण से मुक्ति के लिए अच्छे कर्म ही प्रवेश द्वार है।

इस दौरान भक्तों में बड़ा उत्साह नजर आया। अनुयाई द्वारा बताया गया कि गुरु की महिमा सबसे बड़ी होती है, गुरु के आशीर्वाद से ही सफल जीवन की शुरुआत होती है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मानव उत्थान सेवा समिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Exit mobile version