Site icon Grand Gumber News

रविवार शाम को मिशन अमृत योजना के पाइपलाइन में दरार, तोरवा क्षेत्र में गुरु नानक चौक के पास सड़क पर पानी का फव्वारा फूट पड़ा।

रविवार शाम को एक बार फिर मिशन अमृत योजना के पाइपलाइन में दरार आ गई। तोरवा क्षेत्र में गुरु नानक चौक के पास रविवार शाम के बाद से सड़क पर पानी का फव्वारा फूट पड़ा। टेस्टिंग के बाद से ही लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। इससे पहले जगमल चौक और गुरु नानक चौक के पास ही पाइपलाइन में टूट फूट का मामला सामने आया था। वही सरकंडा क्षेत्र में भी इस तरह की घटना हो चुकी है।

रविवार शाम को पाइपलाइन फूटने से सड़क पर फव्वारा फूट पड़ा और सैकड़ो लीटर पानी सड़क पर बहने लगा। किसी ने एहतियात के तौर पर यहां भाजपा का झंडा लगा दिया। कई घंटे तक सड़क पर पानी बहता रहा। बाद में इसे बंद किया गया। जाहिर है इससे तोरवा और हेमू नगर क्षेत्र में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। ठीक चुनाव और गर्मी के समय पानी की सप्लाई बाधित होने का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

Exit mobile version