Site icon Grand Gumber News

रहबर चौक में असामाजिक तत्व का आतंक गणेश नगर पार्षदा सहित वार्डवासियों ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश नगर वार्ड क्रमांक 46 स्थित रहबर चौक में एक असामाजिक व्यक्ति द्वारा चौक को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। वार्डवासियों के अनुसार 6 अप्रैल 2026 की रात करीब 2:44 बजे यह घटना हुई, जिसका वीडियो भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने चौक पर तोड़फोड़ की, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और असामाजिक तत्व बेखौफ होकर वार्ड में घुसकर ऐसी हरकतें कर रहे हैं, जिससे आम जनता में डर का माहौल बन रहा है।वार्डवासियों ने सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस से जल्द आरोपी की पहचान कर सख्त कदम उठाने की अपील की है, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे और ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

Exit mobile version