Site icon Grand Gumber News

राजकिशोर नगर में योग कार्यशाला का आयोजन, योग गुरु ने बताए योग के फायदे…

योग बनाये निरोग की विचारधारा के साथ सवेरा एक नई किरण वेलफेयर सोसायटी द्वारा शुक्रवार को राजकिशोर नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में एक दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन किया गया, जहां योग गुरु मोनिका पाठक के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिको और स्कूल के बच्चों ने योग आसन एवं प्राणायाम की बारीकियां को सीखा। योग गुरु मोनिका पाठक ने बताया कि नियमित योग आसान और प्राणायाम से व्यक्ति में रोग प्रतिरोधक क्षमता जागृत होती है इससे वह कम बीमार पड़ते हैं और स्वस्थ दीर्घायु प्राप्त करते हैं ।उन्होंने नियमित योगासन करने पर जोर दिया। इस अवसर पर योग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जहां प्रश्नोत्तरी का जवाब देने वाले विजेताओं को संस्था की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सवेरा एक नई किरण वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों के अलावा अतिथि के रूप में स्थानीय पार्षद प्रीतेश सोनी जय वाधवानी डॉक्टर धर्मेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version