Site icon Grand Gumber News

राजधानी के गुढ़ियारी थाना में लाखों रुपए का जेवर रखड़ी हुआ पार,शिकायत के बाद पुलिस ने चंद घंटे में चोर को पकड़ा

राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में बड़ी चोरी.का मामला सामने आया है ।जिसमें सुने मकान से 11 लाख 51 हजार के जेवर समेत नगदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।दरअसल प्रार्थी परिवार समेत दोपहर में शादी समारोह में शामिल होकर देर रात करीब 3:30 बजे घर लौटे तो जेवर समेत नगदी नहीं होना पाया।जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो वही सीसीटीवी फुटेज में चोर कैद हो गया था जिसके बाद पुलिस को सूचना मिलते ही महज दो घण्टे में नाबालिग चोर को धर दबोचा.. छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने कहीं ना कहीं सुरक्षित शहर की परिकल्पना को धूमिल किया है प्रतिदिन छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में हो रही चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं रायपुर में इस बड़ी घटना ने कहीं ना कहीं पुलिस प्रशासन को भी चुनौती दी है जिस पर अब पुलिस को रात्रि ग्रस्त बढ़ानी होगी ताकि इस तरह के आपराधिक तत्व के हौसले बुलंद ना हो और लोग सुरक्षा का वातावरण निर्मित हो।

Exit mobile version