Site icon Grand Gumber News

राजधानी में महिला गैंग का कहर, छात्र के घर में घुसकर मारपीट,CCTV में कैद बदमाशों की दबंगई, पुलिस कार्रवाई पर सवाल…

रायपुर:- राजधानी रायपुर से गैंगस्टर कल्चर का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अब गैंग बनाकर मारपीट की घटनाएं आम होती जा रही हैं। खास बात यह है कि इन गैंग में युवकों के साथ-साथ युवतियां भी शामिल हो रही हैं।पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के डंगनिया शांतिविहार कॉलोनी का है। यहां छात्र रूदाक्ष दुबे के घर में घुसकर एक गैंग ने जमकर मारपीट की। यह पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।वीडियो में साफ दिख रहा है कि गैंग के कई युवक और युवतियां मिलकर छात्र को बेरहमी से पीट रहे हैं।बताया जा रहा है कि बदमाश पहले से ही तैयार होकर आए थे और घर में घुसते ही हमला कर दिया। लगातार ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिससे साफ है कि राजधानी में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं। गैंगस्टर कल्चर धीरे-धीरे पांव पसार रहा है, अब देखना यह होगा कि पुलिस इन बदमाशों पर कब और कैसी कार्रवाई करती है।

Exit mobile version