Site icon Grand Gumber News

राजधानी रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसास्कूल जा रहे भाई-बहन को ट्रैफिक पुलिस की टो-गाड़ी ने मारी टक्कर

राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छत्तीसगढ़ क्लब के सामने स्कूल जा रहे EV स्कूटर सवार भाई-बहन को ट्रैफिक पुलिस की टो-गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी।हादसा सुबह करीब 7:50 बजे सीएम हाउस के पास हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटर चला रहे अंश आठवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद टो-गाड़ी का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। इस हादसे से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Exit mobile version