
रायपुर में राज्य सरकार और जिला प्रशासन के स्पष्ट आदेशों के बावजूद हुक्का उपयोग और बिक्री पर रोक का पालन होता नजर नहीं आ रहा है। शहर के कई क्लबों, होटलों और निजी पार्टियों में प्रतिबंधित हुक्का खुलेआम परोसा जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि सोशल मीडिया पर हुक्का पार्टी के वीडियो और तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं, बावजूद इसके खाद्य विभाग और स्थानीय पुलिस की ओर से कोई ठोस और सख्त कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है।

प्रशासनिक आदेशों के बाद भी निगरानी की कमी ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर खुले प्रचार के बावजूद साइबर मॉनिटरिंग और थाना स्तर पर कार्रवाई न होना लापरवाही को दर्शाता है। सवाल यह है कि जब उल्लंघन सार्वजनिक रूप से सामने है तो जिम्मेदार विभाग कार्रवाई से क्यों कतरा रहे हैं, और राजधानी में नियम तोड़ने वालों पर आखिर कब सख्ती दिखाई देगी?




