Site icon Grand Gumber News

राजमाता अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती,इस अवसर पर देव तालाब में स्वच्छता अभियान का आयोजन

पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्या बाई होलकर जी की 300वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत बिल्हा स्थित ऐतिहासिक देव तालाब परिसर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई कार्य संपन्न किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल राजमाता के अद्भुत जीवन मूल्यों को स्मरण करना था, बल्कि उनके समाजसेवा और लोककल्याण की भावना को जनमानस तक पहुंचाना भी रहा।स्वच्छता अभियान में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने तालाब परिसर की सफाई करते हुए यह संकल्प लिया कि अपने क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।देव तालाब जैसे सांस्कृतिक और आस्था से जुड़े स्थलों की स्वच्छता को प्राथमिकता देने का संदेश इस आयोजन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होलकर के न्यायप्रिय, धर्मनिष्ठ और जनकल्याणकारी कार्यों को याद किया।उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक कार्य नहीं, बल्कि एक संस्कार है जिसे अपनाकर ही हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। यह आयोजन श्रद्धा, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का समुचित उदाहरण प्रस्तुत करता है।

Exit mobile version