Site icon Grand Gumber News

राजा खान ने मारपीट कर उसकी मां हेमा के खिलाफ ही फैला रही मनगढ़त कहानी, हेमा ने पुलिस से की कार्यवाही की मांग।

मसानगंज मस्जिद गली में किराया में रहने वाली हेमा सिंह का आरोप है कि 11 मई की दोपहर राजा खान नशे की हालत में उनके घर के पास पहुंचा और गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान राजा खान ने हेमा सिंह को जान से मारने की भी धमकी दी, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई। इससे भड़क गई राजा खान की मां ने मोहल्ले की महिलाओं को मनगढ़ंत कहानी सुना कर हेमा सिंह के खिलाफ भड़का दिया, जिससे हेमा सिंह डरी सहमी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने बेटे को बचाने के लिए राजा खान की मां इस तरह की साजिश कर उसे अपने ही लोगों के बीच विलेन बना रही है। इस मामले में हेमा सिंह ने कार्यवाही की मांग की है, जबकि हेमा सिंह के साथ राजा खान द्वारा की गई मारपीट की शिकायत करने वालों में सलमा बेगम, शाहिना खान और रितु कोरी भी शामिल है।

Exit mobile version