Site icon Grand Gumber News

राज्यपाल ने किया 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों से मुलाकात मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, पांच-पांच हजार रूपये की दी प्रोत्साहन राशि

राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस वर्ष आयोजित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक लेकर प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले रायपुर जिले के विद्यार्थियों ने मुलाकात की। रमेन डेका ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया और पांच-पांच हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी। इस अवसर पर रमेन डेका ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया और कहा कि बच्चों के सामने बेहतर भविष्य है।

वे जिस क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते है उस क्षेत्र में लगन और परिश्रम के साथ आगे बढे़। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन का बहुत बड़ा योगदान होता है। विद्यार्थी अनुशासन का पालन करें। अध्ययन के साथ-साथ योग, ध्यान एवं खेल गतिविधियां भी करें।

अपने माता-पिता और गुरूजनों का सम्मान करें। मानवीय गुणों और परस्पर सहयोग की भावना के साथ-साथ अपने आस-पास के प्रति भी जागरूक रहते हुए जीवन का आनंद उठाएं।

Exit mobile version