Site icon Grand Gumber News

राज्योत्सव और पीएम मोदी के प्रवास की तैयारियों की समीक्षा उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश, कहा कोई कमी न रहे आयोजन में

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वन मंत्री केदार कश्यप और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के साथ नवा रायपुर में राज्योत्सव एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं।

बैठक में सुरक्षा, पार्किंग, वीवीआईपी सेक्टर, पेयजल और बैठक व्यवस्था सहित सभी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में राज्योत्सव को ऐतिहासिक और भव्य बनाना है।बैठक में आवास एवं पर्यावरण सचिव अंकित आनंद, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version