Site icon Grand Gumber News

राज्य सलाहकार मोनिका सिंह ने मस्तूरी में स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण कचरा प्रबंधन मजबूत करने दिए निर्देश, श्रमदान की प्रशंसा

मस्तूरी जनपद के ग्राम बरेली, झलमला, नवागांव, मचखंडा और सीपत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे सामुदायिक शौचालय और ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों का निरीक्षण करते हुए राज्य सलाहकार श्रीमती मोनिका सिंह ने स्वच्छता गतिविधियों की समीक्षा की।

उन्होंने स्वच्छाग्राहियों द्वारा किए जा रहे श्रमदान की सराहना करते हुए कचरा संग्रहण और प्रबंधन को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। गांवों में कचरा फेंकने की समस्या पर उन्होंने पहले समझाइश और उसके बाद नियम न मानने वालों पर जुर्माना लगाने की बात कही।

इस दौरान जिला पंचायत, जनपद पंचायत की टीम सहित सरपंच, सचिव और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Exit mobile version