Site icon Grand Gumber News

राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन ,आयोजन स्थल पर कईसमस्याएं, विभाग का बना व्यवस्थाओं को किया जा रहा दुरुस्त…

बिलासपुर— आदिवासी विभाग के द्वारा एकलव्य आदर्श विद्यालय के प्रधान में राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है शहर के विभिन्न खेल मैदाने में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ से लगभग 1700 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में भाग लेने बिलासपुर पहुंचे हैं जिनके बीच दो दिवसीय प्रतियोगिता संपन्न कराई जा रही है इन प्रतियोगिताओं में तीरंदाजी एथलेटिक्स फुटबॉल बॉक्सिंग टेनिस सहित अन्य खेल प्रमुख है जिनमें खिलाड़ी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिमाओं को निखारने का प्रयास कर रहे हैं आदिवासी विभाग के द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए बहतराई स्टेडियम में खेल गतिविधियां संपन्न कराई जा रही है लेकिन इस दौरान बच्चों को रहने के लिए तो बेहतर स्थान उपलब्ध कराया गया है लेकिन खाने पीने सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है हालांकि विभाग के अधिकारियों का मानना है कि जो भी समस्याएं सामने आई थी उन्हें दूर कर लिया गया है और एक बेहतर माहौल में पूरे खेल गतिविधियों को संपन्न कराने की कोशिश हो रही है बड़े आयोजन में छोटे-मोटे समस्याएं होती है लेकिन शासकीय आयोजनों में यह समस्या बढ़ जाती है ऐसे में जरूरी है कि जब इन आयोजनों को आयोजित करने रूपरेखा तैयार की जा रही हो तो सभी की जिम्मेदारी तय कर दी जाए जिससे समस्या होने पर उक्त अधिकारी से इसका स्पष्टीकरण मांगा जाए जिससे उसकी जवाबदारी तय हो लेकिन न जाने क्यों शासकीय क्षेत्र में कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी इन सब से ऊपर उठकर व्यवस्थित तरीके से कार्य को संपादित नहीं करते जिससे आयोजनों में अव्यवस्था का आलम देखा जाता है।

Exit mobile version