Site icon Grand Gumber News

राज किशोर नगर में बद्रीनाथ थीम पर सज रहा नवरात्रि पंडाल, 13 लाख का आयोजन

नवरात्रि प्रारंभ होने वाली है शहर के हर क्षेत्र में अलग-अलग थीम के पंडाल सज रहे हैं। बिलासपुर के राज किशोर नगर स्मृति वन के पास श्री कैलाश धाम नवदुर्गा उत्सव समिति के द्वारा पिछले 18 वर्ष से मां दुर्गा की स्थापना की जाती है और हर साल अलग-अलग थीम पर पंडाल बनाए जाते हैं। पिछले वर्ष केदारनाथ की थीम पर यहां पंडाल सजाए गए थे। उसी प्रकार इस वर्ष बद्रीनाथ की थीम पर पंडाल बनाए जा रहे हैं। समिति के सदस्य शरद खैरवार , दुकालू यादव ने बताया कि पूरे 9 दिन मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है। इसके साथ ही नवमी को दुलारू यादव के द्वारा गायन प्रोग्राम भी रखा गया है और 9 दिन गरबा का प्रोग्राम आयोजित किया गया है। जिसमें कॉलोनी वासी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। गरबा में किसी प्रकार का एंट्री फीस नहीं रखा गया है। यह पूर्णत निशुल्क रखा गया है।

शरद खैरवाल ने बताया कि बद्रीनाथ थीम पर बन रहे पंडाल की लागत साढ़े पांच लाख से 6 लाख रुपए की है। इसके साथ ही पूरे आयोजन की लागत 13 लाख रुपए बताई गई है। मां दुर्गा की प्रतिमा बूटा पारा निवासी क्रांति केवट मूर्तिकार द्वारा बनाई जा रही है। बुधवार को ढोल बाजे के साथ मां दुर्गा को लाया जाएगा। इसके साथ ही 9 दिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। हर साल राज किशोर नगर में अलग-अलग थीम पर बनाए जाने वाले पंडाल को देखने दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं पिछले वर्ष की तरह इस बार भी बद्रीनाथ थीम पंडल देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने वाली है।

Exit mobile version