32.9 C
Bilāspur
Friday, March 20, 2026
spot_img

राटा पूजा से श्री रामनवमी महोत्सव का आगाज, आंध्र समाज का 68वां आयोजन, 30 मार्च को निकलेगी शोभायात्रा

रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉलोनी स्थित दुर्गा पंडाल में आंध्र समाज द्वारा आयोजित 68वें श्री श्री रामनवमी महोत्सव का शुभारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर पारंपरिक राटा पूजा के साथ हुआ। भाजपा नेता वी. रामा राव ने पत्नी वी. हेमलता के साथ मुख्य यजमान के रूप में विधिवत पूजा-अर्चना कर महोत्सव की शुरुआत की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न इस अनुष्ठान से आयोजन में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

समिति अध्यक्ष टी. श्रीनिवास और सचिव ए. सांई गोपाल ने बताया कि वर्ष 1959 से यह महोत्सव लगातार आयोजित हो रहा है और अब तीसरी पीढ़ी इसे भव्य रूप दे रही है। यहां दक्षिण भारतीय परंपरा अनुसार “सीताराम कल्याणम” (भगवान श्रीराम और माता सीता विवाह) विशेष आकर्षण रहता है।महोत्सव के अंतर्गत 26 मार्च को सुदर्शन होम, 27 मार्च को नित्य पूजा व सीताराम कल्याणम, 28 को कुमकुम पूजा, 29 को रुद्राभिषेक और 30 मार्च को सत्यनारायण कथा के साथ समापन होगा।

प्रतिदिन संध्या आरती व प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।अंतिम दिन भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होंगी। आयोजन में आंध्र प्रदेश से पुजारी, रसोइये और नादस्वरम वादक शामिल होते हैं। यजमान वी. रामा राव ने सभी को उगादि की शुभकामनाएं देते हुए महोत्सव को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles