Site icon Grand Gumber News

राधा फाउंडेशन द्वारा लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन।

राधा फाउंडेशन द्वारा लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन शनिवार को हो गया। ज्योतिष गणना, भजन संध्या, प्रवचन के समापन अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू विशेष रूप से मौजूद रहे। जीवन में जिन्हें आर्थिक शारीरिक समस्या थी उन्होंने कुंडली के जरिए समाधान भी पाया, वृंदावन के आचार्य सुनील मणी त्रिपाठी कुंडली और हस्तरेखा के जरिए लोगों के जीवन से समस्या दूर करने के उपाय भी बताएं।

राधा फाउंडेशन द्वारा ज्योतिष गणना और भजन संध्या एवं प्रवचन का समापन शनिवार को हो गया, लखीराम ऑडिटोरियम में वृंदावन से आए महाराज द्वारा तीन दिनों तक ज्योतिष से संबंधित समस्या समाधान की जानकारी दी गई। जिनके जीवन में कष्ट था, उन्होंने अपनी कुंडली भी दिखाया। महाराज ने कुंडली देखकर ग्रहों की दशा को बताया और उससे बचाव के उपाय भी बताएं, इस दौरान वृंदावन के महाराज ने कहा कि ज्योतिष का जीवन में बड़ा महत्व है। साथ ही उन्होंने कहा कि जीवन में ग्रहों और कर्मो के अनुसार फल मिलता हैं, उन्होंने सभी ग्रहों और उनसे होने वाली परेशानी और बचाव के भी उपाय बताएं, उन्होंने कहा कि किसी ग्रह के चलते कोई परेशानी है तो उस ग्रह की पूजा ना करके उससे संबंधित देवी देवताओं की आराधना करनी चाहिए।

समापन अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू विशेष रूप से मौजूद रहे, उन्होंने महाराज जी को माला पहनाकर शाल भेंट किया और उनसे आशीर्वाद लिया, साथ बैठकर प्रवचन भी सुना। इस दौरान जी न्यूज से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि सभी लोगों को कथा अवश्य सुननी चाहिए, कथा सुनने से मन को शांति मिलती है और इसका प्रभाव जीवन पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह शिव, राम और कृष्ण की धरती है। उनकी कृपा बनी रहे इसलिए कथा सुने, जितना भी समय मिले प्रभु का स्मरण करें और कथा सुने। इसका लाभ अवश्य मिलता है।

तीन दिनों से चल रहे ज्योतिष कार्य भजन प्रवचन को सुनने दूर-दूर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, भक्तों का कहना है कुछ लोग धर्म से गुमराह हो रहे हैं, उन्हें सही मार्ग में चलने भागवत कथा सुनना चाहिए। इससे आने वाली पीढ़ी भी अपने धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित हो सकेंगी, हिंदू सनातन धर्म की रक्षा हो सकेगी।

सनातन की रक्षा और उसके मार्ग में चलने के संदेश से श्री राधा फाउंडेशन द्वारा यह आयोजन कराया गया, जिसमें वृंदावन के ज्योतिषाचार्य शहर वासियों को ज्योतिष ज्ञान के साथ कथा के जरिए उनके जीवन में सुधार लाने सुझाव भी दिया। 29 अगस्त से आयोजित आयोजन में बड़ी संख्या से लोगों ने इसका लाभ उठाया, कुंडली और हाथ को देखकर समाधान भी प्राप्त किया। प्रत्येक दिन भक्ति गीतों पर नृत्य और संगीत का आयोजन भी किया गया।जिसका लाभ बड़ी संख्या में शहर वासियों ने उठाया।

Exit mobile version