38.7 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

रामलला दर्शन को रवाना हुई आस्था स्पेशल ट्रेन, श्रद्धालुओं की आंखों में भक्ति की चमकबिलासपुर संभाग से 850, जिले के 225 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए हुए प्रस्थान

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत बुधवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से आस्था स्पेशल ट्रेन श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस विशेष यात्रा में बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु शामिल हैं, जिनमें अकेले बिलासपुर जिले के 225 भक्त हैं। स्टेशन परिसर जय श्रीराम के जयघोष और भक्ति भाव से सराबोर नजर आया।रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया।

गाजे-बाजे, लोकनृत्य, तिलक, फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के बीच भक्तों को विदा किया गया। श्रद्धालुओं ने इसे जीवन का सौभाग्यपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर मिलना उनके लिए अविस्मरणीय है। कई श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस योजना को गरीब और साधारण परिवारों के लिए आस्था से जुड़ा वरदान बताया।उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं की यात्रा, ठहरने, मंदिर दर्शन, नाश्ता व भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षाकर्मी और चिकित्सकों की टीम भी ट्रेन में साथ है। यह आस्था यात्रा न केवल रामभक्ति को सशक्त कर रही है, बल्कि आम जन को प्रभु श्रीराम के चरणों तक पहुंचाने का माध्यम भी बन रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles