Site icon Grand Gumber News

*रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अयोध्या धाम से नगर वापसी पर सम्मान एवं बाइक रैली का आयोजन*

रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अयोध्या धाम से नगर वापसी पर सम्मान एवं बाइक रैली का आयोजन

श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मंदिर बिलासपुर छत्तीसगढ़ के पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज अखिल भारतीय संत समिति धर्म समाज छत्तीसगढ़ प्रमुख के अयोध्या रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मे शामिल होकर वायु मार्ग द्वारा रायपुर आगमन एवं नगर वापसी पर जय वंदे मातरम संगठन एवं परिवार द्वारा सम्मान किया जाएगा इस अवसर पर बाईक रैली का आयोजन किया जा रहा है जोकि तिफरा काली मंदिर से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप चौक, मंदिर चौक, नेहरू चौक,महामाया चौक होते हुए सुभाष चौक स्थित श्री पीतांबरा पीठ पर समाप्त होगी बाइक रैली 12:00 से प्रारंभ होगी।एवं दोपहर 3:00 बजे श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मंदिर में पीठाधीश्वर आचार्य डॉक्टर दिनेश जी महाराज द्वारा प्रेस वार्ता किया जाएगा।

पं.मधुसूदन पाण्डेय ‘व्यवस्थापक’
श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मन्दिर सुभाष चौक सरकण्डा बिलासपुर छत्तीसगढ

Exit mobile version