Site icon Grand Gumber News

रायगढ़ में ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई चार ट्रकों से 80 टन अवैध कबाड़ जब्त82 लाख की संपत्ति पर वैधानिक कार्रवाई

रायगढ़ पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में चार ट्रकों से भारी मात्रा में कबाड़ जब्त किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह कार्रवाई 23 फरवरी की दोपहर समारूमा मेन रोड पर घेराबंदी कर की गई।पुलिस टीम ने घरघोड़ा से रायगढ़ की ओर आ रहे चार ट्रकों की तलाशी ली, जिनमें लोहे के एंगल, पाइप, टिन और अन्य कबाड़ लोड मिला।

जब्त कबाड़ का कुल वजन लगभग 80 टन बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 28.35 लाख रुपये है। कबाड़ और ट्रकों समेत कुल 82 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।पूछताछ के दौरान ट्रक चालक कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिससे सामान के चोरी की संपत्ति होने का संदेह हुआ। पुलिस ने चारों चालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है और विरोध करने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि अवैध कबाड़, चोरी की संपत्ति और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि ऐसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई आगे भी की जाती रहेगी।

Exit mobile version