Site icon Grand Gumber News

रायगढ़ में बाइक चोरी व फर्जी दस्तावेज गिरोह का भंडाफोड़ 7 आरोपी गिरफ्तार, 25 चोरी की बाइक समेत 16 लाख की बरामदगी

रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी आरसी बनाकर बिक्री करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह से 25 चोरी की बाइक, एक एप्पल लैपटॉप और कलर प्रिंटर बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 16 लाख रुपये बताई जा रही है।जांच में सामने आया कि आरोपी बाइक चोरी कर लोक सेवा केंद्र के माध्यम से फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे और ऑटो डीलरों के जरिए उन्हें बेचते थे।

गिरोह में बाइक चोर, ऑटो डीलर मैनेजर, खरीददार और लोक सेवा केंद्र संचालक शामिल थे। पुलिस ने मामले में संगठित अपराध सहित गंभीर धाराएं जोड़ी हैं।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि सेकेंड हैंड बाइक खरीदते समय दस्तावेजों की पूरी जांच करें। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Exit mobile version