Site icon Grand Gumber News

रायगढ़ में मॉडिफाई साइलेंसर पर पुलिस का सख्त प्रहार गैरेज संचालकों की बैठक, ‘सशक्त ऐप’ से चोरी वाहनों पर भी नजर

रायगढ़ जिले में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाई साइलेंसर और हैवी हार्न के खिलाफ पुलिस ने व्यापक अभियान छेड़ दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत आम लोगों की परेशानी को देखते हुए सख्त कार्रवाई की जा रही है। पहले ही दिन यातायात पुलिस ने तीन दुपहिया वाहनों को मॉडिफाई साइलेंसर के साथ पकड़कर चालानी कार्रवाई की, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सीएसपी मयंक मिश्रा ने पुलिस कार्यालय में गैरेज संचालकों की अहम बैठक ली।

बैठक में उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस के सशक्त ऐप के माध्यम से चोरी वाहनों की पहचान की प्रक्रिया समझाई और सभी गैरेज संचालकों के मोबाइल में ऐप इंस्टॉल कराया गया।साथ ही सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी हाल में मॉडिफाई साइलेंसर न लगाए जाएं, अन्यथा संबंधित गैरेज संचालक पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। मॉडिफाई साइलेंसर या हैवी हार्न लगे वाहनों की सूचना कंट्रोल रूम नंबर पर देने को कहा गया है, जिसमें सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था और सार्वजनिक शांति से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा।

Exit mobile version