
रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर महिला और उसके पति से मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।घटना 12 फरवरी की शाम मोटर पार्किंग के सामने हुई, जहां फुग्गा बेच रहे दंपति से गिलास मांगने को लेकर विवाद शुरू हुआ।मना करने पर आरोपियों ने महिला और उसके पति के साथ मारपीट की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में अपराध दर्ज किया।पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपियों को हिरासत में लेकर कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर गुंडागर्दी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




