Site icon Grand Gumber News

रायपुर के बाद अब बिलासपुर में थानों और रक्षित केंद्रों के 356 आरक्षण, प्रधान आरक्षकों का तबादला, आदेश जारी।

रायपुर राजधानी के बाद बिलासपुर न्यायधानी में भी आरक्षक से लेकर प्रधान आरक्षकों का बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया गया है। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा जारी किए गए आदेश में बिलासपुर जिले के अलग-अलग थानों एवं रक्षित केंद्र के 356 प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों को इधर से उधर किया गया है। इनमें कई ऐसे प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल है जो लंबे समय से एक ही थाने में जमे हुए थे।एसपी के द्वारा जारी किए गए बड़े पैमाने पर तबादले सूची के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है।

Exit mobile version