28.5 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

रायपुर पहुंची भारत–दक्षिण अफ्रीका की टीमें, शहीद वीर नारायण स्टेडियम में बुधवार को होगा दूसरा वनडे मुकाबला

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी सिलसिले में दोनों टीमों के खिलाड़ी सोमवार शाम रायपुर पहुंचे। टीमों के शहर में पहुंचने की सूचना मिलते ही स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने जुट गए। एयरपोर्ट से टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी अलग-अलग बसों के माध्यम से कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच होटल के लिए रवाना हुए।एयरपोर्ट से निकलते समय खिलाड़ियों ने बसों की खिड़कियों से हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन किया, जिसका वहां मौजूद लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। रायपुर को लंबे समय बाद किसी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की मेजबानी का मौका मिला है, जिसके चलते शहर में क्रिकेट माहौल पूरी तरह गर्म है। होटल में खिलाड़ियों के ठहराव के बाद मंगलवार को दोनों ही टीमें शहीद वीर नारायण स्टेडियम में पहुंचकर अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी। पिच और मौसम की स्थिति को देखते हुए कोचिंग स्टाफ अंतिम रणनीति तैयार करेगा।बुधवार को होने वाले इस महत्वपूर्ण मुकाबले को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फिलहाल तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है और दूसरे वनडे में जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान में उतरेगा, वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम बराबरी के उद्देश्य से पूरा दम लगाएगी। शहर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles