Site icon Grand Gumber News

रायपुर-बिलासपुर हाईवे लूट का खुलासा,ट्रक चालक से मोबाइल व नगदी लूटने वाले 4 आरोपियों को सिमगा पुलिस ने गिरफ्तार

सिमगा थाना पुलिस ने रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक चालक से मोबाइल और नगदी लूट की घटना में शामिल 01 अपचारी बालक सहित 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने रात के समय ट्रक चालक को चाकू दिखाकर धमकाया और ₹250 नगदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे।जांच में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, एक चाकू और लूट की रकम जप्त की।गिरफ्तार आरोपियों में तमेश मानिकपुरी, प्रदीप भारद्वाज, जयकुमार दिवाकर उर्फ छोटू और 01 अपचारी बालक शामिल हैं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

Exit mobile version