35.9 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

रायपुर में इंडिया–साउथ अफ्रीका वनडे की तैयारी तेज मैच सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय पुलिस बैठक जारी

रायपुर में होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग की उच्चस्तरीय बैठक रायपुर पुलिस मुख्यालय में आयोजित की गई।बैठक में IG रायपुर रेंज और DIG गिरिजाशंकर जायसवाल सुरक्षा रणनीति की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक में SSP रायपुर सहित ASP और DSP स्तर के अधिकारी मौजूद हैं।

अधिकारियों ने मैच के दौरान स्टेडियम, होटल और खिलाड़ियों के आवागमन मार्ग की सुरक्षा पर विशेष चर्चा की।गौरतलब है कि स्टेडियम BCCI को हैंडओवर होने के बाद पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित हो रहा है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था BCCI के निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत की जाएगी।मैच के दौरान लगभग 2,000 पुलिस अधिकारी एवं जवान तैनात रहेंगे। यातायात नियंत्रण, वीआईपी मूवमेंट, पार्किंग ज़ोन और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष प्लान तैयार किया जा रहा है। होटल से लेकर स्टेडियम तक पूरे रूट पर पुलिस तैनात रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles