Site icon Grand Gumber News

रायपुर में करणी सेना अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत गिरफ्तारथाने के बाहर समर्थकों का हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने मौदहापारा थाने पहुंचकर स्वेच्छा से गिरफ्तारी दी, जिसके दौरान बड़ी संख्या में समर्थक थाने के बाहर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने से पहले ही पुलिस ने 1 ASP, 2 CSP और 5 थानों के टीआई सहित भारी बल तैनात कर हालात नियंत्रित किए। शेखावत की गिरफ्तारी उस मामले में हुई है, जिसमें उन्होंने सूदखोर बताकर चर्चा में आए वीरेंद्र तोमर के जुलूस मामले पर पुलिसकर्मियों को घरों में घुसकर कार्रवाई करने की धमकी दी थी। इसी पर 15 नवंबर को BNS धाराओं में FIR दर्ज की गई थी।गिरफ्तारी से पहले शेखावत ने सोशल मीडिया लाइव में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि तोमर के साथ अमानवीय व्यवहार हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उसे नंगे पैर, हथकड़ियों में धूप में घुमाया और रास्ते में धक्का देकर गिरा भी दिया। शेखावत ने 7 दिसंबर को न्याय महापंचायत की घोषणा भी की थी, जबकि फिलहाल तोमर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है।

Exit mobile version