Site icon Grand Gumber News

रायपुर में क्राइम कंट्रोल पर बड़ी बैठक चाकूबाजों पर सख्ती और लंबित मामलों के निपटारे पर जोर

रायपुर में पुलिस की महत्वपूर्ण क्राइम बैठक कंट्रोल रूम के C4 सभागार में शुरू हो गई है। शहर में बढ़ते अपराधों, खासकर चाकूबाजी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए अफसर रणनीति तैयार कर रहे हैं। बैठक में क्राइम कंट्रोल से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।ईयर एंडिंग से पहले पेंडिंग अपराधों के निपटारे में आ रही दिक्कतों पर भी गंभीर मंथन हो रहा है। अधिकारियों का फोकस उन मामलों पर है, जिनमें कार्रवाई लंबित है या जांच में देरी हो रही है। जल्द से जल्द परिणाम देने के निर्देश दिए जा रहे हैं।अगामी डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस को लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था भी बैठक का प्रमुख विषय है। इस बड़े आयोजन में PM, UHM समेत 70 DG-IG और 6 अन्य डिग्निटीज शामिल होंगे। ऐसे में रायपुर पुलिस हाई अलर्ट मोड में है और हर स्तर पर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा कर रही है।इस महत्वपूर्ण बैठक में शहर के सभी ASP, CSP सहित सभी थाना प्रभारी शामिल हैं। IG और SSP खुद बैठक ले रहे हैं और सभी फील्ड अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दे रहे हैं, ताकि शहर में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।

Exit mobile version