Site icon Grand Gumber News

रायपुर में गैंगबाजी का तांडव: पंडरी थाना क्षेत्र में सरेराह दो गुटों की भिड़ंत लात-घूँसे चले, वीडियो वायरल, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

राजधानी रायपुर में गैंगबाजी और गुटबाजी की घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताज़ा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है, जहाँ साइंस सेंटर के पास सरेराह दो गुट भिड़ गए।जानकारी के मुताबिक, कल शाम करीब 7 बजे रोड किनारे ठेले-गुमटी पर बैठे युवकों के बीच कहासुनी हुई।

देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और सड़क पर हंगामा मच गया।दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर लात-घूँसे बरसाए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ऐसे झगड़े यहाँ अक्सर देखने को मिलते हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। फिलहाल मारपीट में शामिल युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version