Site icon Grand Gumber News

रायपुर में टैंकर चोरी की घटना, पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी,थाना प्रभारी का गैर जिम्मेदाराना बयान, कार्रवाई पर उठे सवाल

राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में बिलासपुर हाइवे, टेकारी स्थित बाबा बिरयानी के सामने टैंकर से पेट्रोल-डीजल की चोरी की घटना सामने आई। जब मीडिया कर्मी इसकी कवरेज करने गए, तो चोरी करने वाले ने उन्हें वॉट्सऐप कॉल करके जान से मारने की धमकी दी।मीडिया कर्मी ने इसकी शिकायत विधानसभा थाना प्रभारी शिवेंद्र सिंह राजपूत को दी, लेकिन थाना प्रभारी ने जिम्मेदारी लेने के बजाय उन्हें खाद्य विभाग में शिकायत करने की सलाह दे दी।

इससे सवाल उठ रहे हैं कि क्या अपराधियों को अब खाद्य विभाग ही पकड़ेगा और पुलिस की गैर जिम्मेदाराना रवैया अपराध को बढ़ावा दे रहा है।घटना प्रशासन और पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े करती है। मीडिया कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर सूचना लाते हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई में निष्क्रिय रह रही है। अब देखने वाली बात होगी कि खबर प्रकाशित होने के बाद शासन-प्रशासन चोरों के साथ-साथ गैर जिम्मेदाराना बयान देने वाले थाना प्रभारी पर क्या कार्रवाई करता है।

Exit mobile version