Site icon Grand Gumber News

रायपुर में डीजीपी कॉन्फ्रेंस संपन्न CM बोले—राष्ट्रीय सुरक्षा में छत्तीसगढ़ बना महत्वपूर्ण केंद्र

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय डीजीपी कॉन्फ्रेंस सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस सम्मेलन से राष्ट्रीय सुरक्षा नीतियों को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री तथा देशभर के डीजीपी और शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायपुर में आयोजित यह सम्मेलन देश की आंतरिक सुरक्षा, रणनीतिक समन्वय और भविष्य की नीतियों पर गहन मंथन का मंच बना।

उन्होंने आयोजन में शामिल पुलिस बलों, प्रशासनिक अधिकारियों और सभी कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा चिंतन का केंद्र बनने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है।

Exit mobile version