Site icon Grand Gumber News

रायपुर में पंचायत शिक्षकों का बवाल, महिला अध्यक्ष ने फिनायल पीने की कोशिश,अनुकंपा नियुक्ति की मांग पर उपमुख्यमंत्री के बंगले के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने बसों में बैठाकर भेजा नया रायपुर…

रायपुर :- रायपुर में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिवंगत पंचायत शिक्षकों के परिजनों ने अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के सरकारी आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। हालात बिगड़ने पर पंचायत शिक्षाक अनुकंपा संघ की प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी सोनवानी ने आवेश में आकर फिनायल पीने का प्रयास किया, जिन्हें तत्काल रोककर मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।दो दिनों से जारी इस आंदोलन में प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार बार-बार आश्वासन देने के बावजूद ठोस निर्णय नहीं ले रही है। प्रदर्शन रोकने की कोशिश में पुलिस और महिलाओं के बीच जमकर नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पुलिस ने बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं को बसों में बैठाकर नया रायपुर के धरना स्थल भेज दिया।इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। विपक्ष सरकार पर हमला करने की तैयारी में है, वहीं अनुकंपा संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक मृत शिक्षकों के परिजनों को नियुक्ति और आर्थिक सुरक्षा नहीं मिलती, तब तक संघर्ष और तेज किया जाएगा।

Exit mobile version