Site icon Grand Gumber News

रायपुर में पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार गुढ़ियारी पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

रायपुर कमिश्नरेट के थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में सिद्धार्थ शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को CSEB मैदान के पास संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया, जहां उसके कब्जे से पिस्टल और खाली मैग्जीन बरामद हुई।पुलिस के अनुसार आरोपी से हथियार के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और हथियार जब्त कर लिया गया।मामले में थाना गुढ़ियारी में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब आरोपी से हथियार के स्रोत और संभावित नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version