
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर में रेलवे सुरक्षा बल और राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में “मानव तस्करी रोधी जागरूकता” पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य इस गंभीर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाना और एजेंसियों के बीच समन्वय मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडुप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ पुलिस, रेलवे और सामाजिक संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यशाला में मानव तस्करी की रोकथाम और उससे निपटने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गयी।

कार्यशाला में विभिन्न विभागों के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रेलवे सुरक्षा बल ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि मानव तस्करी जैसे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।




