
रायपुर :- तेलीबांधा VIP तिराहे के पास बेबीलोन टॉवर के दूसरे मंजिल पर रात 9:15 बजे आग लग गई। टॉप फ्लोर के रेस्टोरेंट में करीब 40 लोग डिनर कर रहे थे और फंस गए। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।फायर ब्रिगेड और पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह और कलेक्टर गौरव सिंह भी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान की निगरानी की।अंदर फंसे लोगों ने बताया कि धुएं के कारण वे कांच तोड़कर कूदने की तैयारी कर रहे थे। फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।राजधानी रायपुर और एयरपोर्ट से आई फायर टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। भिलाई इस्पात संयंत्र से भी फायर ब्रिगेड भेजी गई थी। इस बचाव कार्रवाई में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।




