Site icon Grand Gumber News

राशन कार्डधारियों को बड़ी राहत, फिंगरप्रिंट की जगह अब फेस ई-केवाईसी तकनीकी अड़चनें होंगी दूर, एक लाख से अधिक हितग्राही होंगे लाभान्वित

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्डधारियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अब राशन वितरण के दौरान फिंगरप्रिंट न मिलने की समस्या से छुटकारा मिलेगा, क्योंकि सरकार ने फेस ई-केवाईसी की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है।अब तक फिंगरप्रिंट फेल होने, बायोमेट्रिक अपडेट न होने या तकनीकी कारणों से एक लाख से अधिक हितग्राहियों की ई-केवाईसी अधूरी रह गई थी। इसके चलते कई पात्र लोगों को राशन मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।खाद्य विभाग के अनुसार बुजुर्गों के फिंगरप्रिंट साफ नहीं आते, श्रमिकों के हाथ घिस चुके होते हैं और बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट नहीं होते। ऐसे मामलों में अब चेहरे की पहचान के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा, जिससे राशन वितरण प्रक्रिया सरल और तेज होगी।फेस ई-केवाईसी लागू होने से उन सभी हितग्राहियों को लाभ मिलेगा, जिनकी ई-केवाईसी तकनीकी कारणों से लंबित थी। इससे पात्र हितग्राहियों का राशन आवंटन रुकने की समस्या समाप्त होगी।खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि 5 दिसंबर के बाद जिन सदस्यों की ई-केवाईसी पूरी नहीं होगी, उनके हिस्से का राशन आवंटन रोक दिया जाएगा। वहीं, फेस ई-केवाईसी की प्रक्रिया को तेज करने के लिए हैदराबाद की तकनीकी टीम का सहयोग लिया जा रहा है, ताकि हितग्राहियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Exit mobile version