Site icon Grand Gumber News

राष्ट्रपिता को जयंती पर जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि जिला कार्यालय में कलेक्टर सहित अधिकारियों हुए शामिल

जिला कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सादर नमन किया। उन्होंने गांधी जी के सपनों के अनुरूप नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई। नशामुक्ति के संबंध में जानजागरुकता के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा निकाले गए प्रचार रथ को हरी झंडी भी दिखाई। गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए …. का सामूहिक गान भी किया गया।

Exit mobile version